{"_id":"6ad7b0db72d9cb3abf0eed97","slug":"administration-working-to-make-the-pindari-glacier-trek-safe-and-eco-friendly-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128861-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में जुटा प्रशासन
Tue, 20 Oct 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के पिंडारी ग्लेशियर का निरिक्षण करती डीएम।
बागेश्वर। विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने डीएम अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण किया। खाती गांव से पिंडारी ग्लेशियर जीरो पॉइंट तक की करीब 26 किलोमीटर की एक तरफ की दूरी के इस कठिन पैदल ट्रेक मार्ग पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान डीएम पांडेय ने ट्रेक मार्ग के संवेदनशील और खतरनाक स्थलों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खतरनाक पैच पर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र कराएं, ताकि मार्ग को सुरक्षित बनाया जा सके और पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ट्रेक के दौरान डीएम पांडेय ने रास्ते में मिल रहे देश-विदेश के पर्यटकों से खुलकर बातचीत की और उनके अनुभव और सुझाव जाने। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से भी लंबी चर्चा की। उ
न्होंने कपकोट एसडीएम को निर्देश दिए कि वे संपूर्ण ट्रेक मार्ग का एक विस्तृत मैनुअल तैयार करें। इस मैनुअल में ट्रेक रूट, प्रमुख पड़ाव, उपलब्ध संसाधनों और आपदा जैसी आपात स्थिति के दौरान उपयोगी जानकारियों का समावेश होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर ट्रेक मार्गों का भी तकनीकी निरीक्षण कर उनकी सुरक्षा और सुगमता के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान एसपी जितेंद्र मेहरा, एसडीएम अनिल चनियाल, सीओ राजेश साह, जेई अंकित नौटियाल आदि मौजूद रहे।