फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest for payment in bagheshwar.

बागेश्वर: भुगतान नहीं होने पर लीसा ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protest for payment in bagheshwar.
बागेश्वर। वर्ष 2022 के बिलों का भुगतान नहीं होने से नाराज लीसा ठेकेदारों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन देकर जल्द भुगतान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

लीसा ठेकेदारों का कहना है कि लीसा गढ़ान और ढुलान का कार्य करने वाले ठेकेदारों को अक्तूबर तक डिपो में लीसा जमा कराने के लिए कहा गया था। लीसा जमा कराने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। बजट आने पर ठेकेदार को केवल एक किस्त का ही भुगतान किया गई जबकि शेष राशि को अन्य मदों में डाला जा रहा है। ठेकेदारों को मजदूर, खच्चर, दुकान आदि को भुगतान करना होता है लेकिन बजट नहीं मिलने से बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ठेकेदारों को नया लीसा लगाने का काम भी शुरु करवाना है लेकिन पुराने बिलों का भुगतान नहीं होने से काम शुरु करने में भी परेशानी आ रही है। ठेकेदारों ने डीएम से अपने स्तर से मामले का संज्ञान लेकर लंबित बिलों का भुगतान करवाने की मांग की। इस मौके पर मोहन सिंह रावत, लीलाधर पांडेय, टीकाराम, विशन दत्त, दयाल चौबे, जगदीश रावत, भुवन नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed