फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Protest against the closure of the Industrial Institute of Kathpuraia

कठपुड़ियाछीना के औद्योगिक संस्थान को बंद करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against the closure of the Industrial Institute of Kathpuraia
काफलीगैर तहसील मुख्यालय में नारेबाजी करते कठपुड़ियाछीना संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना जन संघर्ष समिति ने सोमवार को काफलीगैर के तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने तहसीलदार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कठपुड़ियाछीना को संचालित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति ने समस्या का समाधान न होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समिति ने नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी के माध्यम से डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन भेजा। इसमें अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि संस्थान में प्रत्येक वर्ष 50 से 60 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं लेकिन संस्थान को बंद किया जा रहा है। छात्रों को प्रवेश से वंचित रखा जा रहा है। कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को शीघ्र प्रवेश दिया जाए और संस्थान को संचालित करने की मांग की। कहा कि यदि संस्थान बंद किया तो क्रमिक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहां संरक्षक ओमप्रकाश टम्टा, सचिव महेश मिश्रा, महामंत्री कमलाकांत मिश्रा, सहसचिव शंभू दत्त मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य नवीन कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती टम्टा, कमल किशोर मिश्रा, ठाकुर सिंह रौतेला, नारायण सिंह मेहता, नीरज चंद्र पांडेय, प्रकाश चंद्र, पुष्पा बिष्ट, भवानी राम, गोविंद राम, गोपाल दत्त, चंदन सिंह, धर्मानंद, राम सिंह, हेम चंद्र, गिरीश चंद्र पांडे, प्रकाश सिंह, पनी राम, लक्ष्मी दत्त, कुंदन मेहता, भीम सिंह, ललित जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed