फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Program and sponsor of Uttarayani fair decided

बागेश्वर ब्लॉक की छह समितियां गठित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Program and sponsor of Uttarayani fair decided
बागेश्वर ब्लॉक में हुई बीडीसी की बैठक को संबोधित करते बीडीओ आलोक भंडारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत समिति (ब्लॉक) की बैठक बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इनमें छह समितियां गठित की गईं। इसके लिए ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने चुनिंदा बीडीसी सदस्यों को नई जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ आलोक भंडारी और एडीओ पंचायत भगवत सिंह रावत ने मनरेगा समेत ग्राम्य विकास विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी। इनका लाभ पात्र लोगों को दिलाकर लक्ष्य पूरा करवाने को कहा गया। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एक वोट से पराजित कांग्रेस की प्रत्याशी आरती टम्टा को स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ जीवन चंद्र, कल्पना चंदोला, मनोज कुमार, ललित मोहन, सतीश कुमार सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नियोजन एवं विकास समिति के लिए ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी पदेन अध्यक्ष, प्रकाश सिंह, सावित्री देवी, अर्जुन सिंह, पूजा देवी, कमला देवी सदस्य बनाए गए हैं। जल प्रबंध समिति के लिए रोशनी देवी अध्यक्ष, विनोद कुमार, विमला नगरकोटी, तारा देवी, प्रमोद कुमार, हेमा कनवाल सदस्य बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य समिति में चांदनी टम्टा अध्यक्ष, आनंद बल्लभ तिवारी, पवन कुमार, माया देवी, दीप चंद्र कांडपाल, दीपा देवी सदस्य बने। शिक्षा समिति में पुष्पा रौतेला अध्यक्ष, गीता ऐठानी, उमा, कैलाश चंद्र, कमला देवी, कमल किशोर सदस्य बनाए गए। प्रशासनिक समिति में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी अध्यक्ष, रंजू देवी, कुंदन सिंह, जानकी देवी, प्रमोद कुमार, कमला देवी सदस्य बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed