{"_id":"5e176a328ebc3e87c20e6656","slug":"program-and-sponsor-of-uttarayani-fair-decided-bageshwar-news-hld368928067","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने कार्यक्रम और प्रायोजक तय किये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने कार्यक्रम और प्रायोजक तय किये
विज्ञापन
बागेश्वर में हुई बारिश के कारण उत्तरायणी मेले के लिए बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुलों के बहने का खत?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में उत्तरायणी महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए सजावट की जा रही है। गलियों, पुलों को झालरों से सजाने का काम बृहस्पतिवार को भी किया गया। सरयू पुल पर झालर लगाए गये। नुमाइशखेत मैदान पर झूला और मौत के कुएं का निर्माण कार्य चल रहा है। पालिका ने स्टार नाइट कार्यक्रम और प्रायोजक तय कर दिए हैं।
बृहस्पतिवार से आमंत्रण पत्र बांटने का कार्य शुरू हो गया है। मेले के कार्यक्रम आठ दिन तक चलेंगे। स्टार नाइटों का कार्यक्रम और प्रायोजक तय हो गए हैं। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मुख्य अतिथि रहेंगे। वह 14 जनवरी को उत्तरायणी मेले का उद्धाटन करेंगे। जिले की प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री रेखा आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, लोकसभा सदस्य अजय टम्टा, राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास भी अतिथि रहेंगे। वॉलीबाल प्रतियोगिता और सातूं-आठूं का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चे लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। मेहंदी प्रतियोगिता, ऐपण प्रतियोगिता में बेहतरीन हस्तशिल्प का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। नगर पालिका परिसर में कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इंडोर स्टेडियम में अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने निरीक्षण कर मेले की तैयारियों की स्थिति देखी।
14 जनवरी को उद्घाटन का कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे से- सांस्कृतिक झांकी, तहसील परिसर से नुमाइशखेत मैदान तक
दोपहर 02:00 बजे से- उत्तरायणी मेले में मुख्य अतिथि का आगमन
दोपहर 02:05 बजे से- मुख्य प्रवेश द्वार पर मेले का उद्घाटन
दोपहर 02:10 बजे से- विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन
दोपहर 02:30 बजे से- मुख्य मंच में दीप प्रज्ज्वलित होने के बाद कार्यक्रमों का शुभारंभ
दोपहर 02:50 बजे से- नगर पालिका अध्यक्ष अतिथियों का स्वागत करेंगे
दोपहर 03:00 बजे से- विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि का संबोधन
शाम 07:00 बजे से- भजन संध्या, धीरेंद्र चौबे और कौशल उपाध्याय एंड पार्टी की ओर से
शाम 09:00 बजे से- बैर-भगनौल-झोड़ा चांचरी-चौक बाजार में
उत्तरायणी मेले में होने वाले कार्यक्रम
14 जनवरी- उद्घाटन समारोह, भजन संध्या एवं जागरण- खुशी जोशी दिगारी, गगन ग्रोवर, अमित चुग
15 जनवरी- वॉलीबाल प्रतियोगिता नुुमाईशखेत मैदान मे, सातूं-आठूं, सांस्कृतिक कार्यक्रम- गजेंद्र राणा, राहुल यादव, रमेश बाबू गोस्वामी, दीपा नगरकोटी, अजय चंदोला, गणेश भट्ट
विज्ञापन
16 जनवरी- नगर पालिका परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता, वॉलीबाल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम- पुष्कर महर, ललित मोहन जोशी, बबीता बिष्ट, सीमा विश्वकर्मा
17 जनवरी- नगर पालिका परिसर में ऐपण प्रतियोगिता, वॉलीबाल प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम- मीना राणा, किशन महिपाल, कुंदन कोरंगा, गोविंद पंवार
18 जनवरी- नगर पालिका परिसर में कुमाऊंनी व्यंजन, अंडर-14 और 17 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम- गोविंद दिगारी, खुशी जोशी दिगारी, ललित कुमार, प्रभाकर जोशी
19 जनवरी- सांस्कृतिक कार्यक्रम- दीपा धामी, काव्य, गौरव पांडे
20 जनवरी- सांस्कृतिक कार्यक्रम- सत्यम तेजवान, निधि राणा, राकेश पंवार, गिरीश बिष्ट, ज्योति जेस
21 जनवरी- सांस्कृतिक कार्यक्रम- प्रियंका महर, रांगपाज, पवन पहाड़ी
सरयू का जलस्तर बढ़ने से सरयू बगड़ पर जलभराव
बागेश्वर। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बृहस्पतिवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले की तैयारियां देखीं। नगर में रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है। सजावट के लिए चमकीली पन्नी की झालर लगाए जा रहे हैं। मेले के लिए दुकान आवंटन का कार्य चल रहा है। सरयू बगड़ पर पालिका ने समतलीकरण कराया था, लेकिन सरयू का जलस्तर बढ़ने से समतलीकरण वाले स्थल मे जलभराव हो गया है।
पालिका इन स्थानों पर दुकानें आवंटित कर चुकी हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि एक-दो दिन में जलस्तर कम होने की संभावना है। इसके बावजूद व्यापारियों ने मेले के दौरान बाढ़, बारिश आने पर सामान भीगने, बहने की आशंका जताई है। वहीं राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त केके जोशी ने बताया कि व्यापारियों को फड़ लगाने से पहले जीएसटी का पंजीकरण कराना होगा जबकि पालिका पहले से ही फड़ आवंटन करने लगी है। इस कारण व्यापारियों समेत पालिका प्रशासन को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। संवाद
कपकोट में बाल में उमड़े खरीदार
कपकोट (बागेश्वर)। नगर में 15 जनवरी से उत्तरायणी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र में 25 दिसंबर से बाल मेला चल रहा है। यह मेला 20 जनवरी तक चलेगा। बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को लोग मेले में खरीदारी को उमड़े। इस दौरान लोगों ने गर्म कपड़े, खिलौने, बर्तनों की खरीदारी की। लोगों ने मेले में लगे झूले और चरखों का लुत्फ उठाया। 15 जनवरी को तीन दिनी उत्तरायणी मेले के उद्घाटन अवसर पर केदारेश्वर मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बाराही मंदिर तक झांकी निकाली जाएगी। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहेंगे। संवाद