फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Procession taken out in protest against the formation of Nagar Panchayat

नगर पंचायत बनाने के विरोध में निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in protest against the formation of Nagar Panchayat
कौसानी में नगर पंचायत बनाने के विरोध में जुलूस निकालते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी को नगर पंचायत बनाने के सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। सरकार के फैसले से नाराज लोगों ने कौसानी में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा देने के फैसले विरोध में लामबंद ग्रामीणों ने कौसानी में जलूस निकालकर सरकार के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। सरकार से फैसले वापस लेने की मांग की। कौसानी बाजार में जुलूस निकालने के बाद हुई सभा में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान बच्चन आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्या प्रेमा भंडारी ने कहा कि नगर पंचायत के गठन से ग्रामीणों पर कर का बोझ पड़ेगा। ग्राम पंचायत को मिलने वाली सुविधाएं समाप्त हो जाएंगे। मकान का भी टैक्स देना होगा।

लोगों ने मामले में शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करने का फैसला लिया है। कहा है कि सरकार ने नगर पंचायत बनाने का निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। जुलूस में चंदन भंडारी, जगदीश पांडे, जगदीश भंडारी, प्रेम सिंह कठायत, नंदन सिंह बिष्ट, मंगल भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed