{"_id":"5a6cb83a4f1c1b82268b68e4","slug":"problems-should-be-resolved-in-15-days-pant","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान 15 दिन में करें : पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान 15 दिन में करें : पंत
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
prakash pant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगा। शिविर में बिजली, सड़क और शिक्षा से संबंधित 150 शिकायतें दर्ज हुई। मुख्य अतिथि वित्त और जिला प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान 15 दिन के भीतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विकास खंड परिसर में वित्त और पेयजल मंत्री पंत ने कहा कि स्वीकृत योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य किया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह धनराशि का व्यय सही ढंग से करें। उन्होंने कहा कि मार्च में स्थानांतरण नीति लागू होने जा रही है। अनिवार्य स्थानांतरण नीति के तहत हर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी और राज्य के प्रत्येक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए फरवरी और मार्च में 750 डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
अब सस्ता गल्ला दुकानों में सीएससी के माध्यम से हर प्रकार के प्रमाण पत्र न्यूनतम दर पर उपलब्ध हो जाएंगे। दरबार में पहुंची शिकायतों में से अधिकांश का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही किया गया। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का 15 दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने किया। वहां विधायक बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा आर्या आदि थे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंत का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विभिन्न विभागों में हुए आवेदन
समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं के 10 आवेदन पत्र भरे गये, कृषि विभाग द्वारा 20 काश्तकारों को कृषि यंत्र वितरित किए गए, उद्यान विभाग ने 20 लोगों को रसायन और बीज वितरित किया, पशुपालन ने 70 पशु पालकों को पशुओं की बीमारी निदान के लिए दवा वितरित की, पंचायती राज विभाग ने 120 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल और जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए, चिकित्सा विभाग ने 71 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण चार विकलांग प्रमाण पत्र जारी किए, बाल विकास विभाग ने नंदा देवी कन्या धन के 18 आवेदन पत्र भरे, जिला अग्रणी बैंक ने 28 बीमा योजना के फार्म वितरित किए, आयुर्वेद विभाग ने 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की।
सीएचसी को पीपीपी मोड से न हटाने की मांग
पीपीपी मोड पर संचालित सीएचसी के कर्मचारियों ने शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने से पहले अस्पताल में कार्यरत 40 कर्मियों के भविष्य का ख्याल रखा जाए। अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाया गया तो कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में भरत कुमार, हरीश भट्ट, प्रवीण ऐठानी, हरिओम उपाध्याय, खड़क सिंह, विनीता बिष्ट आदि थे।