{"_id":"6a91d43484de3131b60464cd","slug":"preparations-for-the-ramlila-performance-have-begun-rehearsals-start-today-bageshwar-news-c-232-1-alm1019-147932-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रामलीला मंचन की तैयारी शुरू, आज से शुरू होगी तालीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रामलीला मंचन की तैयारी शुरू, आज से शुरू होगी तालीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। श्री सोमनाथ महावीर रामलीला ट्रस्ट सोमेश्वर की ओर से प्रथम नवरात्र से प्रस्तावित रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 29 अगस्त शनिवार से रामलीला की तालीम (अभ्यास) का शुभारंभ होगा। कलाकार प्रतिदिन शाम सात बजे से संवाद, अभिनय, गायन और मंचन का अभ्यास करेंगे।
तालीम शुरू होने से पहले विधि-विधान से तालीम ध्वज की स्थापना की गई। इसके बाद कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न पात्रों और प्रसंगों की तैयारियां शुरू कीं। रामलीला में प्रकाश भारती हारमोनियम और गोविंदा तबले पर संगत करेंगे जबकि मोहन बोरा निर्देशन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश बोरा और सचिव शिवेंद्र सिंह बोरा ने क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों से बच्चों और युवाओं को तालीम में भेजने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रामलीला धार्मिक आयोजन के साथ ही नई पीढ़ी को संस्कृति, परंपरा, लोककला और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है। ध्वज स्थापना के दौरान शिवेंद्र बोरा, कैलाश बोरा, मोहन बोरा, प्रकाश भारती, मंगल भारती, रमेश भारती, विनोद पांडेय, नवीन भारती, प्रेम भारती, त्रिभुवन बोरा, दीपक गोस्वामी समेत समिति के सदस्य और रामलीला प्रेमी मौजूद थे।