फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   preparation for uttraini kautik

उत्तरायणी मेले के लिए सजा बागेश्वर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
preparation for uttraini kautik
बागेश्वर की सरयू नदी में स्थित विशालकाय पत्थर पर शिव, पार्वती के चित्र बनाते कलाकार। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में 14 से 21 जनवरी तक और कपकोट में 15 से 17 जनवरी तक उत्तरायणी मेला लगाया जाएगा। इसके लिए दोनों नगरों को सजाया जा रहा है। गलियों तक में सफाई कर स्ट्रीट लाइटें और झालर लगाई जा रही हैं। मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। नदी तल पर लकड़ी के चार अस्थायी पुल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नुमाइशखेत में कई विभागों की प्रदर्शनी लगेगी। वहां फड़, टिनशेड की दुकानें, झूले, चरखे लगाए जा रहे हैं। फड़, दुकान आवंटन के लिए कई जिलों से दुकानदार पहुंचने लगे हैं। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि दुकान आवंटन का काम सोमवार से शुरू हुआ है। करीब 10 जनवरी तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं कुछ व्यापारियों ने बताया कि उनसे तय राशि से अधिक रुपये मांगे जा रहे हैं। इसकी रसीद या फड़ आवंटन की गारंटी भी नहीं दी जा रही है। इस कारण दो दिन की यात्रा में पांच हजार रुपये खर्च करने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए ईओ राजदेव जायसी ने व्यापारियों से पालिका कार्यालय में ही संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया 23 व्यापारियों का सत्यापन
बागेश्वर। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी रचिता जुयाल ने उत्तरायणी मेले में बाहरी जिलों से आने वाले व्यापारियों/ लोगों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए चलाए गए पुलिस सत्यापन अभियान के तहत डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा मय पुलिस टीम के नगर क्षेत्र में स्थित होटल/ढाबों की चेकिंग की गई। उत्तरायण ीमेले के लिए बाहरी जिलों से आए 23 व्यापारियों का पुलिस सत्यापन किया गया। एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया था। इसलिए धारा-52(3)/83 पुलिस अधिनियम के तहत कोर्ट का चालान किया गया। हिदायत दी गई कि भविष्य में किराएदारों का सत्यापन समय पर किया जाए। ब्यूरो

शांति व्यवस्था बनाए रखें
बागेश्वर। झिरौली के नए एसओ मदनलाल ने मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों, टैक्सी चालकों की बैठक बुलाई। उनसे क्षेत्र में शांति, कानून, यातायात व्यवस्था बनाए रखने को कहा। फेरी वाले/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, शराब, मादक पदार्थ तस्करी रोकने, अराजक तत्वों की धरपकड़ में मदद की जरूरत बताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन रौतेला, सचिव बालम सिंह बिष्ट, गणेश सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह आदि थे। ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed