फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   power failure due to damaged transformer and pole

भैसूड़ी में पेड़ काटा, ट्रांसफार्मर और पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
power failure due to damaged transformer and pole
कांडा के भैसूड़ी में यही कटा पेड़ गिरा था बिजली के पोल पर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा। कांडा के भैसूड़ी गांव में एक महिला ने मजदूर लगाकर चीड़ का पेड़ कटवाया। पेड़ 11 हजार बोल्ट की लाइन पर गिर गया। पेड़ से बिजली के पोल के साथ ही गांव की बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे विभाग को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 29 मार्च को हुई इस घटना के बाद से गांव में बिजली नहीं है। यूपीसीएल के जेई ने महिला के खिलाफ कमेड़ीदेवी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने अवगत कराया है कि बीती 29 मार्च को ग्राम भैसुंडी (कांडा) की सरुली देवी नामक महिला ने मजदूर लगाकर लकड़ी के लिए चीड़ का एक पेड़ कटवाया। पेड़ कट कर 11000 बोल्ट की लाइन वाले ट्रांसफार्मर के डबल पोल पर जा गिरा। इससे विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से भैसुडी गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। गांव के 35 परिवार चार दिन से बगैर बिजली के हैं।
विज्ञापन

यूपीसीएल के जेई मदन चंद्र जोशी ने कमेड़ीडेवी चौकी में तहरीर देकर पोल और ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंचाने के मामले में महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि महिला के पुत्र ने जेई को फोन कर नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। तहरीर वापस लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed