फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Power Cut in Kapkot

बसकूना के लोग दो सप्ताह से बिजली के लिए तरसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power Cut in Kapkot
कपकोट के बसकूना में इस तरह क्षतिग्रस्त हो गई बिजली लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। जिले के बसकूना गांव के लोग दो सप्ताह से बिजली के लिए तरस गए हैं। गांव के कुछ हिस्सों में तो बिजली सुचारु हो गई है लेकिन कई हिस्सों में अब भी बिजली सुचारु नहीं हुई है। गांव के लोगों ने जल्द आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को भारी बारिश से बसकूना गांव में रास्ते, सड़क, खेत, पेयजल लाइन और बिजली लाइन को भारी क्षति पहुंची थी। गांव के लोगों से रास्ते और पेयजल लाइन की खुद मरम्मत की। जबकि बिजली लाइन की मरम्मत को लेकर बिजली कर्मचारियों को अवगत कराया गया। गांव के लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी बिजली लाइन की पूरी तरह से मरम्मत नहीं हो सकी है। दो सप्ताह से कई परिवार बिना बिजली के रह रहे हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। फोन चार्ज करने के लिए दूसरे लोगों के घरों में जाना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि बिजली लाइन की मरम्मत की जा रही है। अधिकांश कनेक्शनों में बिजली सुचारु कर दी गई है। केवल 12 कनेक्शनों में बिजली बहाल नहीं हुई है। क्षतिग्रस्त बिजली उपकरणों को बदला जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed