फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Potching in Bageshwar

वन्यजीव तस्करी के मामले में पुलिस ने बिछाया जाल, सफेद पोस भी रडार पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Potching in Bageshwar
बागेश्वर। कपकोट में भालू की पित्त की थैली और कस्तूरी की तस्करी पकड़ में आने के बाद अब पुलिस ने तस्करी में लिप्त अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है। पुलिस के रडार पर कुछ सफेदपोश भी हैं। साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों को भी वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को कपकोट में वन्यजीव अंगों की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने वन्यजीव तस्करी में लिप्त तत्वों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में जिन लोगों की संलिप्तता का पता चला है उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। दावा किया कि तस्करी में लिप्त सभी लोग जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसपी ने बताया कि कुछ सफेदपोश भी पुलिस के रडार पर हैं, जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। वन्यजीवों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी थाने, चौकियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को भी वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा और जनता का सहयोग लिया जाएगा, ताकि तस्करी को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed