फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Potching in Bageshwar

वन्यजीव तस्करी में चालक को फंसाने का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Potching in Bageshwar
बागेश्वर में प्रदर्शन करते काफली कमेड़ा और पेठी के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के ग्राम काफली कमेड़ा, पेठी से आए लोगों ने वन्यजीव तस्करी के मामले में कारागार में बंद टैक्सी चालक को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पुलिस पर चालक को फंसाने का आरोप लगा निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को काफली कमेड़ा, पेठी के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर वन्यजीव तस्करी के खुलासे पर सवाल खड़े कर प्रदर्शन किया। कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। प्रदर्शन के बाद लोगों ने डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीन सिंह टैक्सी चलाता है। पुलिस ने 10 अक्तूबर को प्रवीन के खिलाफ वन्यजीव अंग तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है, जबकि उसका वन्यजीव तस्करी से कोई वास्ता नहीं है। प्रवीन को साजिश के तहत जबरन फंसाया गया है। प्रवीन परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। उसके जेल में जाने से परिवार परेशान हो गया है। परिवार के सामने भरण-पोषण की दिक्कत हो गई है। लोगों ने उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा निर्दोष प्रवीन को न्याय दिलाने की मांग की है। कहा है कि जांच में सत्यता सामने आ जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मनमोहन सिंह, आनंद सिंह, भूपाल सिंह, महिपाल सिंह, विनोद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed