{"_id":"6898e117f6c4bb9d3c0b77f0","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117765-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सात लाख से कपकोट-कर्मी सड़क पर होगा पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सात लाख से कपकोट-कर्मी सड़क पर होगा पैचवर्क
Sun, 10 Aug 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में लोनिवि ने बरसात के बाद बदहाल सड़कों की मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है। मानसून समाप्त होते ही विभाग कपकोट-कर्मी सड़क में पैचवर्क का कार्य शुरू करेगा। सात लाख रुपये की लागत से सड़क के किमी एक से तीन तक पैचवर्क का कार्य किया जाएगा।
कपकोट-कर्मी सड़क के किमी एक से तीन तक कई स्थानों में डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। गर्मी के मौसम में सड़क में वाहन चलने से धूल उड़ती है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से लोगों को सड़क से आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के खस्ताहाल होने से बारिश के समय वाहनों का संचालन जोखिमपूर्ण हो जाता है। सड़क में बने गड्ढों में दोपहिया वाहनों के असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। अब लोनिवि की ओर से सड़क के क्षतिग्रस्त भाग में पेंचवर्क का कार्य कराने की कवायद शुरू हो गई है। विभाग मानसूनकाल के समाप्त होते ही सड़क में मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
कपकोट-कर्मी सड़क पर किमी एक से तीन तक पैचवर्क के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
-अमित पटेल, ईई लोनिवि कपकोट