{"_id":"64aafc77ef9c1fd0ed01cb7f","slug":"positive-news-farmers-got-income-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-175-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सावन में इस बार भी हरिद्वार से लाया जाएगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सावन में इस बार भी हरिद्वार से लाया जाएगा गंगाजल
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर) l सावन में हर साल की तरह इस बार भी कपकोट के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा के जरिए हरिद्वार से गंगाजल लाया जाएगा।
रविवार को मंदिर परिसर में डाॅ. भूपाल सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में हुई मंदिर समिति की बैठक में कांवड़ यात्रा के लिए विचार किया गया। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। बताया गया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर अंकित करना जरूरी होगा। तय हुआ कि यात्रा ढोल-नगाड़े के साथ निकलेगी। पुरोहित पंचांग गणना के अनुसार यात्रा प्रस्थान की तिथि निकालेंगे।
यात्रा से पहले होने वाली बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, व्यापार मंडल भराड़ी, कपकोट के पदाधिकारी और अन्य संगठनों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। उसी दिन कमेटी का पुनर्गठन और यात्रा रूट तैयार किया जाएगा। पूर्व ग्राम प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सभासद गिरीश चंद्र जोशी, नवीन कपकोटी, नवीन चंद्र, नवीन जोशी, हरीश ऐठानी, ललित कपकोटी, ललित शाही, रघुवीर बिष्ट, कमल कपकोटी, पवन कपकोटी, राम जी त्रिपाठी और हेम चंद्र जोशी मौजूद थे। संवाद