{"_id":"581b5e234f1c1bac31437b84","slug":"porter-women-march-against-alcohol-extracted","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में करूली की महिलाओं ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में करूली की महिलाओं ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत करूली में फल फूल रहे अवैध शराब के धंधे और नशेड़ियों ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर रखा है। गुस्साई महिलाओं ने हाथ में बिच्छु घास लेकर जोरदार नारेबाजी के साथ जुुलूस निकाला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शराब का अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ तो वह धंधेबाजों और शराबियों का बिच्छु घास लगाकर उनका इलाज करेंगी।
इधर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को आए ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने एडीएम एसएस जंगपांगी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने गांव में शराब के फल फूल रहे कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने की गुहार लगाई। ज्ञापन में चेेताया है कि यदि इस कारोबार पर सख्ती से रोक नहीं लगी तो महिलाएं 30 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जुुलूस निकालकर आंदोलन शुरू करेंगी। महिला मंगल दल की अध्यक्ष सरला देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब और नशेड़ियों के विरोध में जोरदार जुलूस निकाला। महिलाओं के हाथ में बिच्छु घास देखकर नशेड़ी वहां से भागने को मजबूर हो गए।
महिलाओं ने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिली भगत से गांव में अवैध रूप से पहुंच रही शराब से गांव की शांति भंग होते जा रही है। शराबियों के हो-हल्ला से जहां बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। वहीं उनका घरों से बाहर निकलना कठिन हो गया है। युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। अत्यधिक शराब पीने से जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उनके घरों की आर्थिक हालत काफी बुरी है। नशेड़ी व्यक्ति के परिवारों के घरों में एक समय का चूल्हा भी बमुश्किल जल पा रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शराब का अवैध धंधा शीघ्र बंद नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगी। जुलूस में प्रधान बसंत कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह, सचिव राम सिंह, कै. गोविंद सिंह, द्रोपदी देवी, गंगा देवी, हीरा देवी, विश्नुली देवी, नंदी देवी आदि शामिल थे। इधर ग्राम प्रधान कुमार के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने एडीएम जंगपांगी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शराब के अवैध धंधे में लिप्त तत्वों और पीकर शोर-शराबा करने वालेे तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाई अमल में लाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर घोषित तिथि पर महिलाएं जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर आंदोलन का शंखनाद करेंगी।