फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pleasure was on the road connecting the village

सड़क से गांव जुड़ने पर मिली खुशी

Thu, 07 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pleasure was on the road connecting the village

 विधानसभा क्षेत्र का अंतिम गांव लोहागढ़ी मोटर मार्ग से जुड़ गया है। विधायक चंदन दास ने चार साल पहले ग्रामीणों से सड़क बनवाने का वादा किया था। तब से बृहस्पतिवार को वाहन से लोहागढ़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का अभूतपूर्व स्वागत किया।

विज्ञापन


लोहागढ़ी गांव बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र का अंतिम गांव है। गांव सड़क से न जुड़ने से गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय आने में तीन दिन लगते थे। पिछले चुनाव में बागेश्वर के विधायक पैदल गांव पहुंचे थे। तब उन्होंने चुनाव जीतने पर गांव को सड़क से जोड़ने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन


 जिसे पूरा कराने के लिए उन्होंने पीएमजीएसवाई के माध्यम से दस किमी सड़क स्वीकृत कराई। सड़क बनने में तीन साल लग गए। विधायक दास बृहस्पतिवार को अपने वाहन से लोहागढ़ी पहुंचे। ग्रामीणों ने बाजे, गाजों के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अपनी निधि से गांव में देवी मंदिर निर्माण को दो लाख, जूनियर हाईस्कूल में फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहां जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, जिपं के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, दान सिंह, गोपाल सिंह, दलीप सिंह, गिरीश रावल, हरीश बिष्ट, रमेश भंडारी, सुंदर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed