फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pipes of the city pumping scheme broken

नगर पंपिंग योजना के पाइप टूटे

Wed, 25 Apr 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)। Updated Wed, 25 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pipes of the city pumping scheme broken
नगर पंपिंग योजना के पाइप टूटे - फोटो : अमर उजाला

मंडलखेत के गधेरे में नगर पंपिंग योजना के पाइप टूटने से पानी बर्बाद हो रहा है। इस योजना से ऐठाण और भुरकुटी में पानी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नागरिकों ने जल संस्थान से पानी की शीघ्र आपूर्ति करने की मांग की है। 

विज्ञापन


नगर पंपिंग योजना के पाइप मंडलखेत के पास टूटे हुए हैं। पाइप टूटने से पानी बर्बाद हो रहा है। इससे ऐठाण आदि क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर इसी योजना से भुरकुटी आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे पानी के लिए लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


सभासद बलवंत कपकोटी, प्रकाश उपाध्याय आदि ने बताया कि उन्होंने जल संस्थान को पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए कई बार कह दिया है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। नागरिकों ने तहसील प्रशासन से पानी की शीघ्र आपूर्ति के लिए जल संस्थान को निर्देश देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed