{"_id":"5bf6f6e0bdec22415f3d910e","slug":"pilgrims-crowd-at-pilgrims-mahadev-temple-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिनाथेश्वर महादेव मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिनाथेश्वर महादेव मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पिनाथेश्वर मंदिर कौसानी में पूजा करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी कौसानी से कुछ दूर पिनाथेश्वर महादेव के मंदिर में आयोजित पूर्णिमा का मेला भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ रही। लोगों ने मंदिर में जलार्पण कर पूजा अर्चना की। इसके अंतर्गत चतुर्दशी की रात ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में पहुंचे औरबल्ले और लोद सोमेश्वर के ग्रामीणों ने भोलेनाथ को खिचड़ी और हलुवे का भोग लगाया।
उन्होंने गुरु दत्तात्रेय द्वारा स्थापित ब्रह्मा, विष्णु, महेश और चंडिका के मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। मेलार्थियों ने मेले में सजी दुकानों से खरीददारी की। मेले का कई पर्यटकों ने भी लुत्फ उठाया। उन्होंने मंदिर परिसर से से दिखाई देने वाली हिमालय की लंबी श्रृंखला, बौरारो और गेवाड़ घाटी का नजारा भी देखा। महंत नंदन गिरी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने मेले के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। समापन में वेलफेयर एसोसिएशन कौसानी के अनिल बिष्ट, बबलू नेगी, बबलू अलमिंया की ओर से भंडारा आयोजित किया गया।