{"_id":"59f0ca664f1c1bda538b9078","slug":"people-registering-at-the-e-market-will-get-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ई बाजार में पंजीकरण कराने वालों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ई बाजार में पंजीकरण कराने वालों को होगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने व्यापारियों से जिम पोर्टल (सरकारी ई बाजार) में अपना पंजीकरण कराने को कहा है। पंजीकरण होने से विभाग आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर सामग्री क्रय कर सकेंगे। इससे स्थानीय विक्रेताओं को फायदा मिलेगा साथ ही क्रेता को भी सुविधा मिलेगी।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्थानीय विक्रेताओं एवं आहरण-वितरण अधिकारियों के साथ अधिप्राप्ति नियमावली 2017 के क्रियांवयन के लिए आयोजित बैठक में डीएम रंजना ने कहा कि अधिप्राप्ति नियमावली में जिम पोर्टल के माध्यम से कोई भी सामग्री क्रय करना आसान प्रक्रिया है।
इसके लिए आपूर्ति कर्ता का पंजीकरण होना आवश्यक है। उन्होंने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सरकारी सामान के क्रय में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी धन की फिजूल खर्ची किसी भी हालत में सहन नहीं होगी। उन्होंने समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को जिम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कार्यशाला में वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी ने आहरण-वितरण अधिकारियों एवं विक्रेताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से जिम पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
बताया कि जिमपोर्टल के माध्यम से 50 हजार रुपये तक की सामग्री सीधे क्रय कर सकते हैं। कार्यशाला में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी सहित समस्त विभागों के आहरण वितरण अधिकारी तथा व्यापारी मौजूद थे।