फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people reached for help.

Bageshwar News: दिल्ली से दोस्तों के साथ बागेश्वर घूमने आया युवक सरयू में बहा

Mon, 22 May 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 22 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
people reached for help.
बागेश्वर। नई दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक की सरयू नदी में नहाते समय बह गया। एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग की टीम युवक की तलाश के लिए खोजबीन अभियान चला रही है लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चला था। साथी युवक के नदी में बहने से अन्य युवक चिंतित हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली के मोतीबाग, थाना सरसआला निवासी प्रिंस पाल (25) पुत्र वीरेंद्र पाल, खुशाल (30) पुत्र बुध प्रकाश निवासी डी62 नई दिल्ली, अक्षय (26) पुत्र सुभाष निवासी दयानंद काॅलोनी डी52 नई दिल्ली, राहुल मिश्रा (28) पुत्र मदन लाल निवासी शाहजहांपुर, बागेश्वर के तल्ला बिलौना निवासी अपने साथी पंकज कुमार पुत्र सुरेश लाल हाल निवासी मोतीबाग नई दिल्ली के साथ घूमने के लिए बागेश्वर आए थे।
विज्ञापन

यह पांचों दोस्त रविवार को तल्ला बिलौना में सरयू नदी में नहा रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे नहाने के दौरान प्रिंस अचानक नदी में डूब कर बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। प्रिंस के डूबते ही साथियों में हड़कंप मच गया। यह लोग भी उस समय नदी में नहा रहे थे। संयोग से वहां पर तल्ला बिलौना निवासी तैराक अकी कुमार भी मौजूद थे। उसने चारों युवकों को नदी से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के बहने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों के साथ ही पंकज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों का नदी किनारे लोगों का भारी हुजूम लग गया। सूचना पर शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के साथ ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों ने नदी में काफी दूर तक खोजबीन अभियान चलाया लेकिन प्रिंस का कोई पता नहीं चला। कोतवाल नेगी ने बताया कि खोजबीन अभियान जारी है।

बागेश्वर निवासी दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे चारों
बागेश्वर। तल्ला बिलौना निवासी पंकज कुमार की शादी आगामी 27 मई को होनी है। इसलिए पंकज के चारों दोस्त उसकी शादी में शामिल होने के लिए बागेश्वर आए थे। प्रिंस के नदी में डूबने से पंकज और उनके परिजन भी अन्य बेहद चिंतित हैं। घटना से शादी की खुशी में खलल पड़ गया है। पंकज के साथ ही दिल्ली से आए अक्षय, खुशाल, राहुल बेहद परेशान हैं। चारों दोस्त घटना स्थल पर गुमसुम बैठे थे। संवाद


हर साल होती है नदी में बहने की घटना
बागेश्वर। जिले में सरयू और गोमती में बहने की घटना अक्सर सामने आती है। बरसात में खतरा और बढ़ जाता है। लगभग हर साल लोग बहाव की चपेट में आते हैं। नदी में बहे काफी कम लोगों की जान बच पाती है। बरसात में नदी उफान पर रहती है। नदी का बहाव काफी तेज होता है। आजकल नदी का जलस्तर कम है लेकिन तल्ला बिलौना के जिस स्थान प्रिंस डूबा, वहां पर नदी काफी गहरी बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed