फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   70-year-old man who went to shop dies under suspicious circumstances in bageshwar

बागेश्वर: दुकान गए 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, वन्यजीव के हमले की आशंका; घर से 500 मीटर दूर मिला शव

Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
सार

बागेश्वर में दुकान गए 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर मिला। मामले में वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
70-year-old man who went to shop dies under suspicious circumstances in bageshwar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के गाड़ाखारीक दुलम में छह दिन से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से महज 500 मीटर दूर बरामद हुआ। मृतक के चेहरे पर गहरी चोट के निशान होने और चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने वन्यजीव के हमले में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

 

दुलम निवासी डूंगर सिंह (70) पुत्र स्व. आन सिंह बीते 10 सितंबर की शाम करीब छह बजे घर के पास स्थित दुकान से रोजमर्रा का सामान लेने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सुराग न मिलने पर 12 सितंबर को पुत्र केशर सिंह ने थाना कपकोट में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर एसडीआरएफ, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के साथ सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार को खोजबीन के दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल से लगे इलाके में उनका शव बरामद हुआ। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से दुकान के बीच का करीब एक किलोमीटर का रास्ता घने जंगल से सटा हुआ है, जहां अक्सर हिंसक वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हिंसक वन्यजीवों के खौफ से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वन्यजीव के हमले की पुष्टि होने के उपरांत नियमानुसार मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। प्रकाश चंद्र आर्या, डीएफओ, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed