फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People raised their problems.

बागेश्वर: सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार से आवासीय मकान को खतरा

Mon, 20 Feb 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 20 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
People raised their problems.
बागेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार में समस्या सुनते एडीएम सीएस इमलाल। संवाद
बागेश्वर। एडीएम सीएस इमलाल ने दफौट मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त दीवार से आवासीय मकान को गंभीर खतरा पैदा होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा दीवार की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधीनस्थों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में 14 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में कांडे निवासी नंदन सिंह कनवाल ने सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार से मकान को खतरा होने का मामला उठाया था। पुरड़ा निवासी जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहन सिंह रावत ने सिंचाई विभाग पर लंबित बिलों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। एडीएम ने सिंचाई विभाग के ईई केके जोशी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। पालड़ी के लोगों ने छूटे परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत पानी देने, क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क बनाने, जीर्णशीर्ण बिजली पोल बदलने का मामला उठाया। एडीएम ने अधिकारियों को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed