फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People participated in competition.

Bageshwar News: 100 मीटर में अनुज, 800 मीटर दौड़ में तनुजा अव्वल

Mon, 09 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 09 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
People participated in competition.
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय शरदकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी सात जोन के विद्यालयों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 10 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ आरसी तिवारी ने किया। पिछले साल की चैंपियन कृतिका बोरा ने मशाल प्रज्ज्वलित की। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि सीडीओ तिवारी ने खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना के साथ उतरने को कहा। पहले दिन आयोजित दौड़ की प्रतियोगिताओं में सभी जोन बागेश्वर, गरुड़, कपकोट, कांडा, बैसानी, बनलेख और काफलीगैर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का आगाज अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ से हुआ, जिसमें वज्यूला के अनुज कुमार ने पहला, प्रमोद मनकोटी ने दूसरा और गागरीगोल के तनिष देशवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की अंडर-17 800 मीटर की दौड़ में कपकोट की तनुजा दानू पहले स्थान पर रहीं। ज्योति पिलख्वाल को दूसरा और चांदनी आर्या को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के संयोजक राइंका के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी और संचालन राजेंद्र पूना ने किय। इस मौके पर द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी, हरीश दफौटी, पुष्पा धपोला, संगीता, पूनम, लता डसीला, बबीता वर्मा, गीता कांडपाल, लक्ष्मण कोरंगा, कुंदन कालाकोटी, ललित नेगी आदि व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

100 मीटर में अनुज, 800 मीटर दौड़ में तनुजा अव्वल
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय शरदकालीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी सात जोन के विद्यालयों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 10 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ आरसी तिवारी ने किया। पिछले साल की चैंपियन कृतिका बोरा ने मशाल प्रज्ज्वलित की। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि सीडीओ तिवारी ने खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना के साथ उतरने को कहा। पहले दिन आयोजित दौड़ की प्रतियोगिताओं में सभी जोन बागेश्वर, गरुड़, कपकोट, कांडा, बैसानी, बनलेख और काफलीगैर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का आगाज अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ से हुआ। जिसमें वज्यूला के अनुज कुमार ने पहला, प्रमोद मनकोटी ने दूसरा और गागरीगोल के तनिष देशवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की अंडर-17, 800 मीटर की दौड़ में कपकोट की तनुजा दानू पहले स्थान पर रहीं। ज्योति पिलख्वाल को दूसरा और चांदनी आर्या को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के संयोजक राइंका के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी और संचालन राजेंद्र पूना ने किया।

इस मौके पर द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कमलेश तिवारी, हरीश दफौटी, पुष्पा धपोला, संगीता, पूनम, लता डसीला, बबीता वर्मा, गीता कांडपाल, लक्ष्मण कोरंगा, कुंदन कालाकोटी, ललित नेगी आदि व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed