फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people need care during weather is changing.

बागेश्वर: बदलता मौसम कर रहा बीमार, जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
people need care during weather is changing.
बागेश्वर के जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बदलता मौसम सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। मौसमी बीमारियों के इजाफा होने से जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। रोजाना की ओपीडी 500 के पार पहुंच रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने से लोगों को जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में सुबह.शाम ठंड पड़ रही है जबकि दिन के समय धूप अपेक्षाकृत तेज हो गई है। सर्दीए जुकाम, बुखार, खांसी, निमोनिया, दस्त आदि की परेशानियां बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए नगर के अलावा कांडा, कपकोट, काफलीगैर क्षेत्र के लोग भी पहुंच रहे हैं। डॉक्टर लोगों का इलाज करने के साथ उन्हें मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से बुखार है। कपकोट से जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आई हूं। सुबह से पर्ची काउंटर पर भीड़ लगी है। पर्ची बनाने के बाद अब डॉक्टर से जांच कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा देवीए मरीज
अस्पताल में काफी भीड़ है। आंख दिखाने के लिए भी लाइन लगानी पड़ रही है। डॉक्टरों के कमरों में भी लाइन लगी है। काफी परेशानी के बाद नंबर आ रहा है। गोपुली देवीए मरीजए अमतौड़ा
लोहारखेत से जांच कराने के लिए अस्पताल आया हूं। मरीज ज्यादा होने से जांच कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सोचा था कि जल्द जांच कराकर घर लौट जाऊंगा। भीड़ के कारण देरी हो गई हैए अब एक दिन बागेश्वर में ही रुकना पड़ेगा।

भगवत सिंहए मरीज, लोहारखेत, कपकोट
मौसम के करवट बदलने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। जिला अस्पताल के साथ.साथ कांडाए बैजनाथए कपकोट सीएचसी में भी वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं। सामान्य दिनों में ओपीडी चार से साढ़े चार सौ तक ही होती थी। इन दिनों बढ़कर 500 के पार पहुंच रही है।
डॉ. राजीव उपाध्याय, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed