फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the programme.

Bageshwar News: रेल लाइन निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 10 Aug 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
People face the programme.
बागेश्वर के तहसील परिसर में नारेबाजी करते रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के पदा​धिकारी। संवाद
बागेश्वर। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन के लिए बजट जारी नहीं होने से संघर्ष समिति में आक्रोश है। समिति सदस्यों ने तहसील परिसर में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द रेल लाइन के लिए बजट जारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को तहसील परिसर में समिति सदस्यों ने टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग शीघ्र बनाओ और रेल लाओ, विकास लाओ जैसे नारे लगाए। समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने बताया कि रेल लाइन निर्माण के लिए आंदोलन गांव-गांव तक फैलाया जाएगा। विधानसभा स्तर पर रैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग पूरे कुमाऊं मंडल के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास के लिए जीवनरेखा साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक रेल परियोजना को मंजूरी और बजट आवंटन नहीं होता तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। उप सचिव चरण सिंह ने कहा कि सरकारों ने अब तक केवल घोषणाएं की हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इस मौके पर इंद्रा जोशी, हरीश सोनी, गीता रावल, दलीप सिंह खेतवाल, जगदीश प्रसाद, पार्वती पांडेय, सरस्वती देवी, अमित ब्रह्मचारी, केशवानंद जोशी, प्रताप गढि़या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed