फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: पांच गांवों में बिजली नहीं, डेढ़ हजार की आबादी को दिक्कत

Wed, 06 Aug 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में हो रही बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। क्षेत्र के खर्ककानातोली और बैसानी गांव के समीप तार टूटने से पांच गांवों की बिजली गुल हो गई है। इससे डेढ़ हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में मंगलवार दिन से बारिश शुरू हो गई थी। करीब 18 घंटे तक हुई बारिश के दौरान जगह-जगह भूस्खलन हुआ। खर्ककानातोली और बैसानी में पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिरने से तार टूट गए। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश होने पर क्षेत्र में अधिकांश समय बिजली गुल हो जाती है। लोगों के काम पर असर पड़ता है। मोबाइल फोन भी बंद हो गए हैं। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि बिजली लाइनों को नुकसान होने से बिजली गुल है। दोनों जगहों पर तार जोड़ने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


घिंघारूतोला क्षेत्र में भी रात से बिजली आपूर्ति बाधित
कांडा। घिंघारूतोला क्षेत्र के भतौड़ा, खुनौली, सन्यूड़ा, बहाली, धपोली आदि गांवों में भी रात से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के दौरान बिजली नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेई मदन जोशी ने बताया कि लाइन में कहीं-कहीं टहनियां टूटकर गिरी हैं। उन्हें हटाया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed