{"_id":"68793a53aca8f796ae0617ec","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117208-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दो मकान क्षतिग्रस्त, दो घरों के आंगन टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दो मकान क्षतिग्रस्त, दो घरों के आंगन टूटे
Thu, 17 Jul 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में रात को बारिश हुई। दिन के समय बारिश के अलर्ट के बावजूद मौसम धूप-छांव वाला बना रहा। बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। दो सड़कों पर अब भी यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक कपकोट में 24 मिमी, बागेश्वर में 16 मिमी और गरुड़ में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान कपकोट तहसील के चचई निवासी किशन राम पुत्र चनर राम और गरुड़ तहसील के ज्वाणास्टेट निवासी केशर सिंह पुत्र भवान सिंह का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कपकोट के भनार निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र जसपाल सिंह और जसपाल सिंह पुत्र भीम सिंह के घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात को हुई बारिश के दौरान भानी-हरसिंग्याबगड़, रिखाड़ी-वाछम पार्ट टू, सूपी-हरकोट और मुनार बैंड-सूपी सड़क बंद हो गईं थीं। काफलीकमेड़ा, कपकोट-पिंडारी और फरसाली-खर्ककानातोली सड़क पहले से ही बंद थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि दिन भर सड़कों को खोलने का काम चलता रहा। पिंडारी और काफलीकमेड़ा सड़क को छोड़कर बाकी पर यातायात सुचारू करा दिया है।