{"_id":"6893a4701890b9830f096b94","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117669-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बरेली-बागेश्वर सेवा रास्ते में फंसी, सात यात्रियों का टिकट हुआ वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बरेली-बागेश्वर सेवा रास्ते में फंसी, सात यात्रियों का टिकट हुआ वापस
Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ताकुला मार्ग में त्यूनरा गधेरे का जलस्तर बढ़ने सड़क में मलबा आने से सड़क बाधित हो गई। सड़क बंद होने से रोडवेज की बरेली-बागेश्वर सेवा वहां से आगे नहीं बढ़ पाई। लंबे समय तक मार्ग नहीं खुलने के बाद बस में सवार यात्रियों को किराया वापस कर दिया गया।
जिले में मंगलवार की रात से जारी बारिश के चलते कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। सड़कों के बंद होने से रोडवेज की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सुबह पांच बजे निर्धारित समय पर स्टेशन से चली बरेली-बागेश्वर सेवा त्यूनरा बाईपास से आगे नहीं बढ़ पाई। भारी बारिश से त्यूनरा गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के उफान पर आने से सड़क पर मलबा आ गया। लंबे समय तक बस में बैठे यात्री सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। तीन घंटे तक मार्ग नहीं खुलने पर बस में सवार यात्रियों को उनका किराया रिफंड किया गया। यात्री सड़क खुलने के बाद अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को गए। क्वारब में सड़क बंद होने से रोडवेज की जिले से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को दिल्ली से बागेश्वर पहुंचने वाली सेवाएं रानीखेत से जिले में पहुंची। इसके चलते एक से दो घंटे की देरी से बसें पहुंचीं।
त्यूनरा गधेरे के समीप तेज बहाव और मलबा आने से बरेली-बागेश्वर सेवा का संचालन नहीं हो पाया। बस में सवार सात यात्रियों को किराया वापस कर दिया है। सड़क खुलने के बाद बस को डिपो में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
-अनिल सिंह, कार्यशाला प्रभारी, रोडवेज डिपो
दो घंटे तक फंसी रही बागेश्वर-देहरादून बस
बागेश्वर। बारिश के कारण सड़क बंद होने से बागेश्वर-देहरादून सेवा भी प्रभावित हुई। रवाईखाल के समीप सड़क पर मलबा आने से बस फंसी रही। बस में 18 यात्री सवार थे। करीब दो घंटे तक सड़क बंद होने से बस फंसी रही। जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारू होने के बाद बस गंतव्य को रवाना हुई। देहरादून के लिए सुबह पांच बजे बागेश्वर से बस रवाना होती है। संवाद