{"_id":"686574bd708fccdcb403c7c2","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116832-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चारधाम यात्रा से लौटकर डिपो में खड़ी हुई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चारधाम यात्रा से लौटकर डिपो में खड़ी हुई बस
Wed, 02 Jul 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो से चारधाम यात्रा की ड्यूटी पर गई बस डिपो में लौट गई है। बस के लौटने के बाद अब डिपो में पांच बसें खड़ी हो गई हैं।
इनका संचालन लंबे समय से किसी भी रूट पर नहीं हो पा रहा है। डिपो से संचालित दिल्ली-धरमघर सेवा का 12 दिन बाद संचालन सुचारू हो गया है। जिले के रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी से नई सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। रोडवेज डिपो में चार बसें खड़ी होकर धूल फांक रहीं थीं।
अब एक बस के चारधाम यात्रा से लौटने के बाद खड़ी बसों की संख्या पांच हो गई है। डिपो के अधीन दिल्ली-भराड़ी सेवा डिपो बनने के बाद से संचालन नहीं हो पाया है।
जिले की अन्य ग्रामीण सड़कों पर भी लोगों को सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को टैक्सी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। डिपो में पांच खड़ी बसों के खड़े-खड़े खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली-धरमघर सेवा का संचालन बीते 12 दिनों से ठप था।