फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: पाइप लाइन के जांच के लिए संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कठपुड़ियाछीना के लोग। संवाद
बागेश्वर। जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना के पदाधिकारियों ने पेयजल लाइन के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर पाइप लाइन और टैंक निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नायलमाफी गांव में जल भंडारण टैंक के लिए पाइप लाइन बिछाने में अनयमितता हुई है। अधिक आबादी वाले क्षेत्र में जल वितरण के लिए 25 और कम आबादी वाले क्षेत्र के लिए 50 मिलीमीटर माप केे पाइप लगाए गए। 20 किलोलीटर टैंक को भरने के लिए 25 और 10 किलोलीटर टैंक को भरने के लिए 32 मिलीमीटर का पाइप लगा है। नवनिर्मित पेयजल टैंक से रिसाव भी हो रहा है। इसके बावजूद विभाग सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

समिति ने कठपुड़ियाछीना में सोलर पंप लगवाने, आईटीआई में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर ट्रेड पुन: संचालित करवाने, बौड़ी पेयजल योजना के तहत नंदीगांव में बदहाल हुए पंप हाउस को दुरुस्त करने की भी मांग की। इस मौके पर महेश चंद्र मिश्रा, एनके मिश्रा, देवीदत्त मिश्रा, शंभू दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed