{"_id":"65f096637e754cd85e0c68fa","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-104991-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: यूपीसीएल ने 72 बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: यूपीसीएल ने 72 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
Tue, 12 Mar 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। यूपीसीएल ने बिजली के बकाएदारों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। अब तक जिले में बिजली के बिल जमा नहीं करने वाले बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ विकासखंड के 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 जनवरी से चलाए गए अभियान के तहत दस हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं का बिजली का कनेक्शन काटा जा रहा है। इनमें घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य तरह के उपभोक्ता शामिल हैं। बताया गया कि बागेश्वर के 43, कपकोट के 18, गरुड़ के 11 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। कारपोरेशन की ओर से पूर्व में बकाएदार को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन बकाया बिल समय पर जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बकाया बिल जमा करने तक कनेक्शन कटे ही रहेंगे। जिले में विभाग की कार्यवाही से कई बकाएदारों में हड़कंप है।
बिल जमा न करने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
मोहम्मद अफजाल, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल। बागेश्वर