फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Demand Teachers

Bageshwar News: शिक्षक की तैनाती की मांग के लिए प्रदर्शन

Tue, 13 Feb 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 13 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
People Demand Teachers
बागेश्वर के जिला ​शिक्षा​धिकारी बेसिक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते धपोलासेरा के ग्रामीण। सं - फोटो : Samvad
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय धपोलासेरा में स्थानांतरित होकर आए शिक्षक को पूर्व विद्यालय से कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर अभिभावकों में नाराजगी है। आक्रोशित अभिभावकों ने डीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीईओ बेसिक को ज्ञापन देकर जल्द शिक्षक को तैनात करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में विद्यालय की छात्रसंख्या 19 है। स्कूल 2020 से एकल शिक्षक के भरोसे चल रहा है। एक जुलाई 2023 को स्कूल में कपकोट के राप्रावि जुबरा से शिक्षक स्थानांतरित होकर आए थे। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था, लेकिन जुबरा भी एकल विद्यालय होने के चलते उन्हें वहीं अटैच कर दिया गया। लोगों ने विद्यालय की दीवार और खिड़कियों की मरम्मत कराने की भी मांग की है। वहां पर जिपं सदस्य गोपा धपोला, रंजना देवी, तारा नगरकोटी, कविता देवी, निर्मला देवी, बलवंत राम, दीपक सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed