फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People affected by magnesite company sought job

मैग्नेसाइट कंपनी से प्रभावित लोगों ने नौकरी मांगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
People affected by magnesite company sought job
बागेश्वर में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपते झिरौली के ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्रामसभा झिरौली के ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन देकर ग्रामीणों को मैग्नेसाइट कंपनी में रोजगार देने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि ग्राम झिरौली स्थित अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी से बहुत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। कंपनी अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। गांव में कंपनी की स्थापना के समय कंपनी की ओर से ग्रामीणों को हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन अब मृत आश्रितों तक को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी में तैनात गांव निवासी सुनील चंद्र मैग्नेसाइट 2010 में ड्यूटी के दौरान सुनील की मौत हो गई। लेकिन उनके बेटे हेमंत की आज तक कंपनी में मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास जो जमीन है, उस पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है। कंपनी में चलने वाली भारी भरकम मशीनों के कंपन से उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं। कुछ माह पहले एसडीएम राकेश तिवारी ने कंपनी के अधिकारियों को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कंपनी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ज्ञापन देने वालों में गोविंद राम, हेमंत कुमार, देवकी देवी, महेश चंद्र सहित कई ग्रामीण थे।
विज्ञापन

कोट
2010 ड्यूटी के दौरान सुनील की मौत होने की घटना मृतक आश्रित कोटे से तैनाती संबंधी समझौते से पहले की है। जिसके चलते हेमंत को स्थायी नौकरी नहीं मिल सकती। फिलहाल इनको व्यवस्था के तहत नौकरी मिल सकती है। परिजनों को बता दिया गया है। नया पद सृजित होने पर ही नई स्थायी तैनाती हो सकेगी। - योगेश शर्मा एमडी, अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी, झिरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed