फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pay at the hospital to prevent chaos warning

अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर वेतन रोकने की चेतावनी

Tue, 24 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 24 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Pay at the hospital to prevent chaos warning
अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों के साथ ही मरीजों के लिए बनने वाले भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने तमाम अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी अचानक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। जिलाधिकारी को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। किचन के निरीक्षण में उनको कई खामियां मिली। सफाई व्यवस्था भी उचित नहीं थी।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए मरीजों के लिए सफाई से भोजन तैयार करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की अव्यवस्था पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल परिसर में बाहरी लोगों के वाहनों को पार्क करने पर भी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने एसपी से फोन पर वार्ता कर अस्पताल परिसर में खड़े निजी वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कहा कि परिसर में केवल अस्पताल के वाहन ही पार्क किए जाएंगे। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed