फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Patients should get the benefit of ambulance service on time, there should be no shortage of medicines: Commissioner

मरीजों को समय पर मिले एंबुलेंस सेवा का लाभ, दवाइयों की न हो कमी : आयुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Patients should get the benefit of ambulance service on time, there should be no shortage of medicines: Commissioner

विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने जिला भ्रमण के दूसरे दिन विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों को समय पर एंबुलेंस सेवा का लाभ दिलाने और सभी दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर रावत ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं, आधारभूत संरचना, दवाइयों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवा और ओपीडी संचालन की समीक्षा की। अस्पताल परिसर, पंजीकरण काउंटर, ओपीडी कक्ष, विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, पंजीकरण प्रक्रिया, उपचार व्यवस्था, क्यूआर कोड के माध्यम से शुल्क भुगतान को देखा। जन औषधि केंद्र में जीवनरक्षक दवाइयों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि किसी भी हाल में आवश्यक दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती और ओपीडी में जांच कराने आए मरीजों की परेशानियां भी सुनीं। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को समय पर 108 सेवा का लाभ देने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम आकांक्षा कोंडे, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, सीएमएस डॉ. तपन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


इनसेट

ठेकेदार पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने के निर्देश


मंडलायुक्त दीपक रावत ने खोली में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्हाेंने पानी की बर्बादी देखकर ठेकेदार पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रावत ने कार्यदायी संस्था की लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए रेत और कंक्रीट के सैंपल का अपने सामने परीक्षण कराया। अधिकारियों को नियमित रूप से सामग्री की जांच कराने के निर्देश दिए। एसीएमओ दीपक कुमार ने बताया कि 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण 20.58 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

कुंती नाले में मानसून से पूर्व कार्य शुरू करवाने का आश्वासन

बागेश्वर। दीपक रावत ने कुंती नाले का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बारिश में तेज बहाव के कारण नाले से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर बहकर आवासीय क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कराने के लिए शासन स्तर पर संवाद किया जाएगा ताकि मानसून से पूर्व कार्य प्रारंभ कराया जा सके। संवाद

इनसेट

दो दिन के भीतर तकनीकी कमियों को दूर करने के निर्देश

कांडा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के कार्य का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने दो दिन के भीतर तकनीकी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि योजना का उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों को निर्बाध व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसमें गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता नहीं होना चाहिए। जिन उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जा चुके हैं वहां पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के भी निर्देश दिए।


इनसेट
बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन
मंडलायुक्त ने बुधवार सुबह इंडोर स्टेडियम जाकर खेल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छोटे बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला। खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों ने स्टेडियम में बालिकाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम निर्माण और बैडमिंटन कोर्ट की मरम्मत की मांग रखी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने पदक विजेताओं से भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed