फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pappu and Corky's team made a bang

पप्पू एंड कार्की की टीम ने धमाल मचाया 

Tue, 17 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pappu and Corky's team made a bang
नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
धर्म नगरी में उत्तरायणी मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिन-रात धूम मची है। सोमवार की रात पप्पू एंड कार्की की टीम ने धमाल मचा दिया। टीम में शामिल लोक कलाकार कार्की ने आ जा रै चैत बैशाखा...समेत अनेक मनभावन कार्यक्रम पेशकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


मेलार्थी क्षेत्र में चल रही कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं। मेलास्थल रामलीला भवन में कार्की की टीम ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत देवी भगवती दू दैणी है जाए... गाकर की। गायक कार्की ने उत्तरायणी कौतिक लागी रे सरयू बगड़ा..., लाली हो लाली होंसिया लाली...,ओ हीरा समदिणी..., गजेंद्र राणा ने जै हो नंदा देवी..., बबली तेरो मोबाइल..., नीतू जौहरी ने हाई काकड़ी झील में..., चंदना म्यार पहाड़ आए... गीत से दर्शकों थिरका दिया। हास्य कलाकार मंगल चौहान ने अपनी प्रस्तुति से मेलार्थियों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन


मुंबई से पहुंचे डांसर विक्रम बोरा ने जैकी चैन स्टाइल में डांस कर लोगों को मस्त कर दिया। सोमवार दिन में स्थानीय कलाकारों और सूचना एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों ने बेड़े पाको बारो मासा..., अलघतै बिखोती..., आजकल हैरे ज्वाना...समेत कई अन्य मनभावन कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया। वहां एसडीएम श्याम सिंह राणा, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ईओ ईश्वर सिंह रावत, नवीन साह, रघुवीर दफौटी, भुवन कांडपाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed