फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Panchayats will be punished if they enter another village

दूसरे गांव में घुसे तो पंचायत करेगी दंडित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Panchayats will be punished if they enter another village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के चलते मंडराए खतरे से बागेश्वर जिले के सीमांत गावों के लोग भी सजग और सतर्क हो गए हैं। कीमू, रातिरकेठी, गोगिना आदि ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों ने फैसला लिया है कि किसी भी ग्राम पंचायत का व्यक्ति दूसरी ग्राम पंचायत में प्रवेश नहीं करेगा। लॉकडाउन की अवधि में छूट (सुबह सात बजे से एक बजे) के दौरान ही क्षेत्र की दुकानें खुलेंगी। जिले के सीमांत क्षेत्र कीमू, रातिरकेठी, गोगिना गांव के पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को घरों में रहने के लिए आगाह कर दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में तय हुआ है कि इलाके की सभी दुकानें लॉकडाउन के दौरान तय अवधि में बंद रहेंगी। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उस पर ग्राम प्रहरी नजर रखेंगे। प्रतिबंध के समय दुकान खुलने पर प्रशासन को सूचना देंगे। दुकानों में लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सामान खरीदेंगे। एक ग्राम पंचायत का व्यक्ति अनावश्यक दूसरी ग्राम पंचायत में प्रवेश करेगा तो उसे संबंधित ग्राम पंचायत दंडित करेगी। ग्राम प्रधान अथवा उप ग्राम प्रधान के आदेश पर ही लोग दूसरी ग्राम पंचायत में प्रवेश कर सकते हैं। बैठक में कीमू की प्रधान ममता देवी, मल्लादुगर्चा के प्रधान नारायण सिंह, रातिरकेठी के प्रधान सुरेंद्र सिंह मेहता, गोगिना की क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला देवी समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।
-इनसेट-बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोग 15 दिन तक परिवार से रहेंगे अलग ::: बागेश्वर। पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में तय हुआ कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले स्थानीय लोग स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद ही गांव में प्रवेश करेंगे और 15 दिनों तक परिवार से अलग रहेंगे। इसका प्रधान कड़ाई से पालन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed