{"_id":"58921f574f1c1b7c3de832a4","slug":"one-of-the-three-independents-who-withdrew-from-bageshwar-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर से तीन कपकोट से एक निर्दलीय ने नाम वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर से तीन कपकोट से एक निर्दलीय ने नाम वापस लिया
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर जिले की बागेश्वर और कपकोट सीटों में नाम वापसी के अंतिम दिन कुल चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। बागेश्वर में निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के बागी रंजीत दास और सज्जन लाल टम्टा सहित एक अन्य निर्दलीय दावेदार श्याम चंद्र ने नामांकन वापस लिया। जबकि कपकोट में निर्दलीय उम्मीदवार उम्मेद सिंह माजिला चुनाव मैदान से हट गए। अब दोनों विधानसभाओं में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
बागेश्वर विधानसभा सीट में भाजपा से चंदन राम दास, कांग्रेस से बालकृष्ण, बसपा से बसंत कुमार, यूकेडी से जीवन लाल सहित कांग्रेस के बागी रंजीत दास व सज्जन लाल टम्टा के अलावा बच्ची लाल और श्याम चंद्र ने नामांकन कराया था। नाम वापसी के अंतिम दिन रंजीत दास, सज्जन लाल टम्टा और श्याम चंद्र के नाम वापस लेने के बाद अब इस सीट में पांच उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
कपकोट सीट में कांग्रेस से ललित फर्स्वाण, भाजपा से बलवंत भौर्याल, बसपा से भूपेश उपाध्याय, यूकेडी से राम सिंह ऐठानी, स्वराज इंडिया से करम सिंह दानू सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार उम्मेद सिंह माजिला, भगवत सिंह डसीला, गोविंद लाल, दयाल कपकोटी मैदान में थे। बुधवार को इस सीट से उम्मेद सिंह माजिला ने नाम वापस ले लिया। अब इस सीट में आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।