फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One got punished by the court.

Bageshwar News: दुष्कर्म के दोषी को दस साल का सश्रम कारावास

Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 19 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
One got punished by the court.
बागेश्वर। जिला सत्र न्यायाधीश आरके खुल्बे की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को दस साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोषी को रात के समय महिला के घर में घुसने के अपराध में भी तीन साल की सजा और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन

कथानक के अनुसार 29 नवंबर 2022 को पीड़िता ने नंदीगांव के राजस्व उपनिरीक्षक को संतोष सिंह निवासी हन्योली, बोहाला के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के अनुसार 28 नवंबर की रात को पीड़िता अपने घर के भीतर सोई थी। करीब 10 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुसा गया और उसका मुंह बंद कर घसीटते हुए कमरे से बाहर ले गया। घर से चार-पांच खेत नीचे ले जाकर उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 और 457 के तहत केस दर्ज किया गया। महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान कराए गए। महिला अपराध होने के चलते जांच रेग्युलर पुलिस को हस्तांतरित की गई। पुलिस ने विवेचना के बाद धारा 506 की बढ़ोतरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंचल सिंह पपोला ने पीड़िता समेत 15 गवाह पेश कराए। न्यायालय ने पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए धारा 376 और धारा 457 के तहत सजा और अर्थदंड की सजा सुनाई। धारा 366 और 506 में दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने जमानत पर चल रहे आरोपी को हिरासत में लेकर अल्मोड़ा जिला कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed