फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   On Monday, most ATMs in Bageshwar were locked

सोमवार को बागेश्वर के ज्यादातर एटीएम में लटका रहा ताला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
On Monday, most ATMs in Bageshwar were locked
बागेश्वर में एसबीआई के एटीएम में निकासी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गुरुनानक जयंती पर सोमवार को जिले के अधिकतर एटीएम बंद रहे। लोग कैश के लिए एटीएम के चक्कर काटते रहे। पैसे न निकलने से कई लोग आवश्यक काम नहीं निपटा पाए।
विज्ञापन

बैंकों में गुरुनानक जयंती की छुट्टी होने के कारण सोमवार को जिले के अधिकतर एटीएम भी बंद मिले जबकि इनको दिन-रात खुले रखने का नियम है। लोग एटीएम के चक्कर काटते नजर आए। एटीएम पर ताला लटका देख कई लोग मायूस हो गए। कई प्रयास करने के बावजूद वह कैश नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन

शादी समारोह इत्यादि में शामिल होने जा रहे लोग एटीएम बंद होने से परेशान रहे। लगभग सभी प्राइवेट बैंकों के एटीएम बंद रहे। एटीएम बंद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एसबीआई का एटीएम खुला रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। नगर के एटीएम 24 घंटे खुले नहीं रहते हैं। इससे लोगों को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट से गरुड़ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे प्रताप सिंह, दीवान सिंह ने बताया कि एटीएम बंद होने से वह कैश नहीं निकाल पाए। मजबूर उन्हें किसी पहचान वाले से पैसे उधार लेने पड़े। लोगों ने मांग की है कि नगर के एटीएम 24 घंटे खोलने के साथ ही इनमें भरपूर कैश रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed