फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Officer died in accident.

कार खाई में गिरी, क्षेत्रीय खाद्यान्न अधिकारी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Officer died in accident.
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में मालता से बागेश्वर आ रही कार मंगलवार को 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बागेश्वर के पूर्ति विभाग में तैनात क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पूर्ति निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रकाश रावत (48) अपनी कार (यूके 02-5577) में विभाग के पूर्ति निरीक्षक बृज मोहन (32) के साथ विभागीय कार्य के सिलसिले में सिमल गांव गए थे। वहां से लौटते शाम करीब 5: 30 बजे कार जिला मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर मालता बैंड के पास खाई में जा गिरी। कपकोट के भंडारीगांव निवासी प्रकाश रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पहाड़पानी (नैनीताल) निवासी पूर्ति निरीक्षक घायल हो गए। सीओ शिवराज सिंह राणा पुलिस टीम, दमकल विभाग और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाई से दोनों को रेस्क्यू किया। सीओ ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed