फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No More Water in Bageshwar

त्यूनरा गधेरा छोड़ा जाए निर्माधीन नाली का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
No More Water in Bageshwar
बागेश्वर में नाली का पानी गधेरे में छोड़ने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद न्यू? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सैंज वार्ड हाइडिल निवासियों ने तहसील रोड में बन रही नाली का पानी हाइडिल के पास बनी नाली में डाइवर्ट न करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा। लोगों ने निर्माणाधीन नाली का पानी सीधे त्यूनरा गधेरे में छोड़ने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में वार्ड की महिलाओं ने एसडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तहसील रोड में निर्माणाधीन नाली का पानी हाइडिल के पास बनी अव्यवस्थित नाली में डायवर्ट करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इस नाली में तहसील रोड का संपूर्ण पानी डायवर्ट करने पर लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा। जब यह नाली नहीं थी तब भी बरसात में लोगों के घरों में पानी चला जाता था। जबकि उस समय पानी इधर-उधर बहकर आता था। यदि नई बनी रही नाली में तहसील रोड का सारा पानी छोड़ा जाता है, तो इससे लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने तहसील रोड का पानी इस नाली में डालने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, गीता माजिला, संजू मेहता, मंजू देवी, विमला कांडपाल, गंगा माजिला, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed