फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No mining in bageshwar

पुश्तैनी घाट में खनन पट्टा देने के विरोध में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
No mining in bageshwar
बागेश्वर। ग्राम पंचायत ग्वाड़ के तोक मानीखेत के लोगों ने पुश्तैनी घाट में खनन पट्टा देेने का विरोध किया है। उन्होंने शनिवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी, प्रदर्शन कर डीएम रंजना राजगुुुरु को ज्ञापन सौंपा। बताया कि मानीखेत गोस्वामी परिवारों का वर्षों से अंत्येष्टि स्थल है। अब इस स्थल पर खनन पट्टे स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे गोस्वामी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने एसडीएम से पट्टे की प्रक्रिया रोकने की मांग की लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। इसलिए उन्होंने खनन पट्टे जारी होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। इनमें दीक्षा गोस्वामी, बसंती देवी, प्रताप गिरी, विमला देवी, भावना, राधा देवी, ललिता, कविता गोस्वामी, दीक्षा गोस्वामी, संतोष गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन

सरयू नदी का बहाव नदी स्थल के बीच से करवाया जाय
बागेश्वर। भिटालगांव चौरासी के लोगों ने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि सरयू नदी के बीचोंबीच भारी मात्रा में सिल्ट और आरबीएम जमा होने से सरयू नदी का कटाव चौरासी, भिटालगांव विकास भवन मोटर मार्ग की ओर लगातार हो रहा है, जिससे प्रति वर्ष काफी नुकसान हो रहा है। इसलिए सरयू का बहाव बीचोंबीच करवाने के लिए उपखनिज का चुगान जरूरी है। नदी के चैनलाइजेशन कर उससे प्राप्त आरबीएम सिल्ट का निस्तारण खुली नीलामी से किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में विवेक तिवारी, अमर सिंह, नंदाबल्लभ जोशी, राजेंद्र जोशी, कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह नगरकोटी, रुद्र सिंह कनवाल, चंपा जोशी, मीना तिवारी, ललित कनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed