फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No entry during the day, traffic jam in the city in the evening

Bageshwar News: दिन में नो एंट्री, शाम होते ही शहर में लग रहा जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
No entry during the day, traffic jam in the city in the evening
बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टैंड में लगा जाम। संवाद
बागेश्वर। नगर में दिन हो या रात जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर में भारी वाहनों की नो एंट्री है, लेकिन शाम होते ही भारी वाहन बाईपास सड़क के कच्चा होने से नगर से गुजर रहे हैं। इससे शाम को भी नगर में जाम लग रहा है। लोगों ने बाईपास सड़क को जल्द ठीक कर भारी वाहनों को भी रात में वहीं से भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम को देखते हुए सुबह आठ बजे से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहती है। ताकुला मार्ग से कांडा कपकोट रोड को जाने वाले भरी वाहन समण पुल से पुराने आरटीओ कार्यालय होते हुए गंतव्य के लिए जाते हैं। गरुड़ रोड से कांडा और कपकोट रोड को जाने वाले वाहन द्यांगड़ से आरे बाईपास सड़क का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

ताकुला मार्ग से गरुड़ मार्ग की ओर जाने वाले वाहन मांग के धारे से सीईओ कार्यालय होकर गंतव्य के लिए जाते हैं।
रविवार को नगर में साप्ताहिक बंदी के दौरान यह यातायात प्लान लागू नहीं होता है। बाईपास का प्रयोग करने से नगर में जाम की समस्या कम होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होता है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही नो एंट्री खत्म होने के बाद अधिकतर भारी वाहन नगर से गुजरते हैं। इसलिए रात के समय भी जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने रात में जाम से निजात दिलाने की मांग की है।


कोट

नगर में भारी वाहनों की आवाजाही सुबह आठ से रात आठ तक बंद रहती है। भारी वाहनों की आवाजाही बाईपास सड़कों से ही होती है। नो एंट्री के दौरान नगर में आने वाले भारी वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है। - बलवंत कंबोज यातायात निरीक्षक

.........

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed