फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Class in Schools

स्कूल न खोलने के पक्ष में 50 फीसदी अभिभावक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
No Class in Schools
बागेश्वर। कोरोना महामारी के बीच 50 फीसदी अभिभावकों ने स्कूल न खोलने के पक्ष में सुझाव दिए हैं, जबकि 35 फीसदी अभिभावकों ने स्कूल खोलने का सुझाव दिया है। 15 फीसदी अभिभावकों की राय स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

कोविड के चलते मार्च से स्कूलों में पढ़ाई बंद है। सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। जिले के दूरस्थ और उच्च हिमालयी ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को नेटवर्क की समस्या के चलते ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सात महीने से स्कूलों में पढ़ाई न होने और ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ से वंचित छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर प्रदेश के मुख्य शिक्षाधिकारियों को स्कूल और अभिभावकों के सुझाव भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीईओ पद्मेंद्र सकलानी ने स्कूल खोलने के लिए बागेश्वर ब्लॉक के राजकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में चर्चा की। बैठक में प्रधानाचार्यों ने स्कूल की राय और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के सुझाव प्रस्तुत किए। सीईओ ने कपकोट और गरुड़ ब्लॉक के बीईओ को स्कूलों और अभिभावकों की राय सीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। सीईओ सकलानी ने बताया कि सभी स्कूलों से स्कूल को खोलने को लेकर सुझाव मिल गए हैं। 50 प्रतिशत अभिभावक स्कूल न खोलने के पक्ष में हैं। 35 प्रतिशत स्कूल खोलने के पक्ष में तो 15 प्रतिशत कोई ठोस राय नहीं बना पाए हैं। बताया कि स्कूलों और अभिभावकों के सुझाव विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का भेज दिए गए हैं। सुझाव के आधार पर शासन कोई निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed