{"_id":"5b8981b342c792463b3b6b2b","slug":"newly-wed-died-of-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से नवविवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक विवाहिता निशा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी क्षेत्र डंगोली की एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई। उसका उपचार चल ही रहा था कि घर में बहू की भी हालत बिगड़ गई। उल्टी कर रही नवविवाहिता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सास को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार सास-बहू दोनों में जहर के लक्षण मिले। जहर उन्होंने खुद खाया या किसी ने खिलाया, साफ नहीं हो सका है। ग्रामीण यह कहते सुने जा रहे हैं कि सास की तबियत बिगड़ने पर बहू ने जहर खा लिया था।
ग्राम पंचायत ग्वाड़-पजेड़ा के तोक ऊंचाखेत निवासी राजेंद्र जोशी की शादी इसी साल 22 फरवरी को तिलसारी निवासी विशन दत्त भट्ट की बेटी निशा के साथ हुई थी। राजेंद्र जोशी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार को उल्टी-दस्त होने पर निशा की सास 53 वर्षीय जानकी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घर में कुछ समय बाद निशा को भी उल्टियां होने लगी।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे 108 सेवा की मदद से एमएमएस सीएचसी बैजनाथ ले आए। उपचार के दौरान निशा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार निशा की मृत्यु अत्यधिक मात्रा में जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। विवाहिता की सास के मुंह से भी जहर की गंध आ रही थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी एसएस गुंज्याल ने बताया कि मृतका की सास को उपचार के बाद अस्पताल से छ्ट्टी दे दी है।
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलने पर तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, राजस्व उप निरीक्षक त्रिभुवन बोरा बैजनाथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का बागेश्वर में पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल का कहना है कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मृतका के परिजनों ने थाने में फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।