{"_id":"59ee20474f1c1b70548b8de8","slug":"neha-will-play-in-all-junior-national-football-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेगी नेहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेगी नेहा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
नेहा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा नेहा का सब जूनियर अंडर 14 की राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर कई लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
नेहा के कोच नीरज पांडे ने बताया कि हल्द्वानी में बीती 26 सितंबर को हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में नेहा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मणिपुर में होगी। नेहा के पिता संतोष लाल स्कूल बस चलाते हैं, जबकि माता गीता देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
नेहा के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, दलीप मेहरा, सूरज जोशी, गणेश धपोला, महिपाल गढ़िया, संजय खेतवाल, हितेश साह, ललित कनवाल, खड़क दफौटी, सुंदर रावत, विजय रावत, धीरेंद्र परिहार, दीपक गढ़िया आदि ने खुशी जताकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन