{"_id":"686181fcebe6732da8023a6f","slug":"negligence-in-elections-will-not-be-tolerated-cdo-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116764-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ
Sun, 29 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीडीओ आरसी तिवारी ने अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन के कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
रविवार को सीडीओ तिवारी ने वर्चुअल बैठक में सभी आरओ को चुनाव से संबंधित तैयारियां शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप देने, सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग कराने, मतगणना हॉल तैयार करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। सभी आरओ को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में डीडीओ संगीता आर्या, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद