फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Neer two rivers are contaminated dirt Jwala Devi Ward

दो नदियों के नीर को दूषित कर रही ज्वाला देवी वार्ड की गंदगी

Tue, 13 Dec 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 13 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Neer two rivers are contaminated dirt Jwala Devi Ward
नदी किनारे पड़ा कचरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से बागेश्वर नगर का ज्वाला देवी वार्ड सबसे बड़ा है। दो हिस्सों में बंटे इस वार्ड की आधी आबादी सरयू नदी के किनारे तो आधी आबादी गोमती नदी के किनारे बसी है। कूड़ा निस्तारण को लेकर कुछ समय पूर्व मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित की गई परंतु व्यवस्थाओं के प्रभावी नहीं होने से मुहल्ले के घर व आंगन तो साफ हो गए लेकिन सरयू और गोमती नदियां आज भी अपने हाल पर हैं। हालात यह हैं कि इस वार्ड की गंदगी दो नदियों को दूषित कर रही है। 


ज्वालादेवी वार्ड में तहसील, पर्यटक आवास गृह, ईसीएचएस, दूर संचार विभाग का ऑफिस सहित कई स्कूल हैं। अल्मोड़ा-हल्द्वानी का टैक्सी स्टेंड भी इसी वार्ड से होकर गुजरने वाली सड़क में है। ऐसे में दिन भर सड़कों से लेकर गलियों तक कूड़ा एकत्र होता रहता है। सड़क किनारे कई दुकानें हैं। कई लोग दुकानों का कूड़ा और मलबा गोमती नदी में बने पुल से ही नदी में डाल देते हैं।
विज्ञापन


नदीगांव के घरों का कूड़ा रास्ते के एक किनारे जमा किया जाता है यह कूड़ा सीधे नदी में जाता है। कई लोग पर्यावरण सुरक्षा की चिंता किए बिना पॉलीथिन में कूड़ा एकत्र कर छतों से सीधे नदी में फेंक देते हैं। भवन सहित अन्य तरह के निर्माण का मलबा भी गोमती या फिर सरयू में डाल दिया जाता है। घर, होटल रेस्टोरेंटों से निकलने वाली गंदगी का एक नाला वार्ड से सीधे सरयू नदी में डाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed